बिलासपुर में वित्त राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत, ‘मोदी राज में पहली बार बनी सफल विदेश नीति’

<p>केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान बिलासपुर के कोठीपुरा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय नेताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ख़ूब तारीफ की और उनके विदेशी दौरे पर भी अपने विचार रखे।</p>

<p>अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज देश में सबसे सफल विदेश नीति 70 सालों में अगर किसी ने बनाई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। हमें गर्व होना चाहिए कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। देश में उद्योग बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने अहम फैसले लिए हैं जिसके तहत अगर कंपनी भारत में नया रजिस्ट्रेशन करवाती है और नया उद्योग स्थापित करती है तो उसे मात्र 17 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा, जबकि पिछली सरकारों के समय में यह टैक्स 34% देना पड़ता था। इससे एशिया और साउथ एशिया के सब देशों में अमेरिका के बराबर इतना कम टैक्स भारत ने कर दिया है।</p>

<p>अब दुनिया भर की कम्पनिया भारत आने वाली हैं। अनुराग ठाकुर ने हाउदी मोदी कार्यक्रम पर भी विपक्षियों के बयान पर खूब निशाने साधे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री और उनके द्वारा बनाई गई नीतियों पर गर्व करना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago