<p>केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर उपायुक्त कार्यकाल में विकास औऱ निगरानी समिति की बैठक की। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जहां अनुराग ठाकुर ने जिला में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तो वहीं सांसद निधि की खर्च धनराशि का ब्यौरा भी लिया।</p>
<p>अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को लेकर बैठक का आयोजन करने और 31 मार्च तक अधिकारियों को दिए गए टारगेट को पूरा करने की बात भी कही है। इसका हिसाब वह अप्रैल में आयोजित होने वाली बैठक मे लेंगे।</p>
<p>साथ ही उन्होंने राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को नोटबन्दी पार्ट-02 का दर्जा देने और आमजन को परेशान करने के बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। वर्तमान कांग्रेसी नेताओं द्वारा बिल को लेकर केवल केंद्र सरकार का ही नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के पूर्व नेताओं गांधी, नेहरू औऱ सरदार पटेल का विरोध किया है। ये बिल नागरिकता छिनने का नहीं बल्कि देने का कानून है।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…