<p>नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा जनता के नहीं सरकार के उम्मीदवार हैं। प्रदेश सरकार चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। बुधवार को मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह हलके सराज के जंजैहली में सभा की।</p>
<p>मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार के परिणाम अप्रत्याशित होंगे। दावा किया कि आश्रय शर्मा भारी मतों से जीतकर संसद में पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए मंडी आएंगे। अनिल शर्मा भी अपने बेटे के प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने जिला में सड़कों की दयनीय हालत पर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि इससे बेहतर सड़कें उनके क्षेत्र में हैं।</p>
<p>वहीं, मुख्यमंत्री की विधानसभा में आके आश्रय ने आश्रय शर्मा ने पूर्व सीएम राजा वीरभद्र सिंह के इतिहास पर बोलते हुए कहा की राजा वीरभद्र सिंह को 26 वर्ष की आयु में मंडी से सांसद बना के दिल्ली भेजा था। जिसके बाद हिमाचल के इतिहास में वीरभद्र सिंह ने विकास के आयाम स्थापित किये उसी तरह आज मुझे 32 वर्ष में केंद्र हाई कमान ने यह जिमेदारी दी है और इसके लिए मैं आज मंडी लोकसभा क्षेत्र की जनता के पास आया हूं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(605).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…