पॉलिटिक्स

मुकेश बोले- BJP के घोटालों को उजागर कर जनता के बीच ले जाएगी कांग्रेस, सरकार की विदाई तय

विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी कसरत शुरू कर दी हैं। राजीव भवन में बैठकों का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में उदयपुर में नव संकल्प की घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हैं। कांग्रेस इसमें बीजेपी सरकार को चुनावी रण में घेरने की रणनीति भी तैयार करेगी।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बैठकों में कई विषयों पर चर्चा होगी। कांग्रेस सरकार के घोटालों को उजागर कर जनता के बीच ले जाएगी। पाइप घोटाला, पुलिस जैसे इस सरकार ने कई घोटाले किये हैं। इस सरकार की विदाई होने वाली है कांग्रेस की सरकार स्थापित होने वाली है। मेनिफेस्टो में कांग्रेस जनता से जुड़े तमाम मसलों को शामिल करेगी। ओपीएस को कांग्रेस पहले नम्बर में शामिल करेगी और सरकार बनने पर ओपीएस बहाल करेगी।

उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबी सरकार रैलियों में फिजूलखर्ची कर रही है। लाभार्थियों के बूते रैलियां की जा रही हैं। एक रैली में 50 करोड़ से ज्यादा खर्च किया जा रहा है। सरकार के पैसे से पार्टी का खर्चा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 8 साल में लोगों की आवाज दबाने के अलावा कोई काम नहीं हुआ है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के नोटिस पर मुकेश ने कहा कि ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है इसे दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस बीजेपी की सचाई जनता के सामने लाएगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

8 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

20 mins ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

22 mins ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

1 hour ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

2 hours ago

सुख सरकार की फिल्म 14 महीने में फ्लॉप, पार्ट टू तो भूल जाए: जयराम ठाकुर

बीजेपी मुद्दों पर लड़ रही चुनाव, ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस, कांग्रेस में नेतृत्व और…

2 hours ago