Follow Us:

सदन में उठा नैना देवी एनकाउंटर का मसला, कटघरे में हिमाचल पुलिस की कार्यशैली

पी. चंद, शिमला |

नैना देवी से कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर ने विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राम लाल ठाकुर ने नैना देवी में हुए पंजाब पुलिस द्वारा एनकाउंटर का मसला उठाया। उन्होंने पूछा कि हिमाचल पुलिस को गोलीकांड का पता देरी से क्यों चला…। जबकि, बदमाश चीन नीर्मित हथियारों से लैस होकर कई नाकों को पार किए थे।

नियम 62 में दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर राम लाल ठाकुर ने नैना देवी गोलीकांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि पुलिस ने नाकों पर गाड़ियों को चेक क्यों नहीं किया? ऐसे मामलों से हिमाचल के क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठते है। पुलिस की ढिलाई से ही प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जवाब

जबाब में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बताया कि 14 जुलाई की रात ये मुठभेड़ हुई। जांच में सामने आया कि 30 बोर एक पिस्टल पुलिस को मिली साथ मे एक वरना और इनोवा कार भी बरामद हुई। इनोवा गाड़ी छीन कर भागने पर पंजाब पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और दोनों के बीच मुठभेड़ हुई… जिसमें एक अपराधी मारा गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि चेक पोस्ट में हर गाड़ी को चेक करना संभव नही है। संदेश के आधार पर ही गाड़ियों की जांच होती है। पुलिस को चेक पोस्ट पर सीसीटीवी और आधुनिक हथियार मुहैया कराए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐसी वारदातों को गंभीर मसला बताया।