Follow Us:

बोर्ड और निगमों के चेयरमैन पद पर इनके नाम तय!

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल प्रदेश के बोर्ड और निगमों के चेयरमैन पद का ऐलान जल्द ही हो सकता है। समाचार फर्स्ट को मिली जानकारी के मुताबिक 8 लोगों के नाम पर मुहर लगभग तय है। इनमें से कुछ लोग चुनाव में हारे भी हैं।

जानकारी के मुताबिक गणेश दत्त, प्रवीण शर्मा, बलदेव ठाकुर, विजय अग्निहोत्री, रूपा शर्मा, राम कुमार, मनोहर धीमान और सूरत नेगी के नाम प्रमुख हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इन लोगों के नाम पर औपचारिक मुहर लग सकती है।