Follow Us:

चीफ विहिप बनने के बाद सचिवालय के बाहर बरागटा का शक्ति प्रदर्शन

पी. चंद, शिमला |

बीजेपी का मुख्य सचेतक बनने के बाद मुख्यमंत्री का आभार जताने के बहाने नरेंद्र बरागटा ने शक्ति प्रदर्शन किया। नरेंद्र बरागटा अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सचिवालय पहुंचे। बरागटा ने सचेतक बनने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बाजे-गाजे के साथ सचिवालय पहुंचे बरागटा ने कहा कि जुब्बल कोटखाई की जनता सहित उन्होंने मुख्यमंत्री का मुख्य सचेतक बनाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री ने सेब बहुल क्षेत्र से उनको चीफ विहिप बनाया इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद है।

बरागटा ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं की भीड़ 2019 लोकसभा चुनावों के लिए जीत का संकेत है। उधर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इतनी भीड़ में आना ये दर्शाता है कि सरकार के प्रति लोगो का उत्साह बरकरार है। इसी उत्साह को 2019 तक भी रखना ताकि चारों सीटें बाजेपी की झोली में आ सकें।