नरेंद्र बरागटा ने कि CM जयराम से बैठक, बोले- कुछ नेता मेरे खिलाफ रच रहे हैं षडयंत्र

<p>प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक एवं विधायक जुब्बल- कोटखाई, नरेन्द्र बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निवास स्थान में उनसे बैठक की। यह बैठक करीब 2 घंटे तक चली जिसमें राजनीतिक, संगठन और प्रदेश के बागवानी के बारे में चर्चा हुई। इस दौरान बरागटा ने मुख्यमंत्री के सामने कुछ मुद्दे रखे। बैठक में बरागटा ने कहा कि कुछ एक नेता उनके विधानसभा क्षेत्र में आनावश्यक हस्तक्षेप कर हैं और उन्हें राजनीतिक तौर पर कमजोर करने का षडयंत्र रच रहे हैं।&nbsp;</p>

<p>बरागटा ने मुख्यमंत्री को उन नेताओं के उनके विधानसभा क्षेत्र में हस्तक्षेप न करने के संदर्भ में निवेदन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वे उन नेताओं के खिलाफ तुरन्त अंकुश लगाऐं। उन्होंने बताया कि अगर उन पर शीघ्र कोई कार्यवाही नहीं कि गई तो संगठन की दृष्टि से यह घातक सिद्ध हो सकता है। बैठक के दौरान बरागटना ने बागवानी क्षेत्र की समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए भी मुख्यमंत्री से चर्चा की और कुछ सुझाव दिए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो गुड़िया कांड हुआ था उस पर भी चर्चा की और लोगों की भावनाओं से उनको अवगत करवाया और साथ ही उनसे इस विषय में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। बरागटा ने सेब बहुल इलाकों में हॉर्टीक्लचर विश्विद्यालय खोलने की भी मांग की है। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके क्षेत्र में कुछ शिलान्यास और उद्घाटन करने का भी आग्रह किया।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जल्द ही&nbsp;प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा और अन्य प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व उनके विधासभा क्षेत्र में जाएंगे और उनके विधानसभा क्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप के संबंध में उनसे मिलेंगे। इसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने 1 अक्टूबर का समय तय किया है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

16 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago