Follow Us:

CM केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ‘तिरंगा’

दिल्ली में हजारों की संख्या में 4 अगस्त को इकट्ठा होकर देश का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे. साथ ही ये बच्चे दुनिया को नंबर वन बनाने का संकल्प भी लेगें

डेस्क |

कुछ दिन पहले बीजेपी ने हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया था. इस अभियान के तहत भारत के लोग अपने-अपने घरों तिरंगा लगाएंगे. इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि पूरा देश आजादी के 75 सालों का जश्न मना रहा है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में हजारों की संख्या में 4 अगस्त को इकट्ठा होकर देश का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे. साथ ही ये बच्चे दुनिया को नंबर वन बनाने का संकल्प भी लेगें.

उन्होंने कहा, देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए. हम पीछे क्यों रह गए? हम किसी से कम तो नहीं हैं. भगवान ने हमें सबकुछ दिया है. नदियां, पहाड़, खनिज पदार्थ, जड़िबूटियां, फसलें, समुद्र, सबकुछ दिया है भगवान ने. भारत के लोग दुनियां में सबसे ज्यादा इंटेलिजेंट हैं, सबसे मेहनती हैं. फिर हम पीछे क्यों रह गए. अगर इन नेताओं और पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया तो अगले 75 साल भी देश पीछे रह जाएगा.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब देश के 130 करोड़ लोगों को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी. आइए आजादी के 75वें वर्ष में हम प्रण लें की हम भारत के लोग एक साथ मिलकर, एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे. कुछ लोग पूछते हैं कि क्या भारत दुनिया को लीड कर सकता है? क्यों नहीं भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश बन सकता है. इसके लिए आपको काम करना पड़ेगा, हम सबको मिलकर देश नवंबर बनाना है.