Follow Us:

राष्ट्रीय किसान कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी में की 2 प्रदेश उपाध्यक्षों और 3 प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति

नवनीत बत्ता |

राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में अतिरिक्त नियुक्तियां की हैं। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन प्रदेश संयोजक बनाए गए है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी सुरिन्द्र सोलंकी ने नियुक्तियों की सूची जारी की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में संजय भारद्वाज ठियोग से और राजिन्द्र खोलटा जुब्बल कोटखाई का नाम शामिल है। जबकि प्रदेश संयोजक में रूपिंदर ड़ालटा जुब्बल कोटखाई से, प्रताप सिंह नेगी किन्नौर से और राकेश सैणी ऊना से के नाम शामिल हैं।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

इन नियुक्तियों का अनुमोदन हिमाचल प्रभारी प्रितपाल सिंह और प्रदेश किसान अध्यक्ष विशाल चम्बियाल द्वारा किया गया। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के संयोजक एवं संगठन और मीडिया प्रभारी विवेक कटोच ने दी है ।