BJP नेता का CM पर निशाना: वीरभद्र राज में महिलाएं असुरक्षित

बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने शिमला मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार के राज में हिमाचल की महिलाएं असुरक्षित हैं। कोटखाई गुड़िया मामला इसका उदाहरण है। हिमाचल में कांग्रेस राज में महिलाओं से अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

BJP में आरक्षण के लिए महिलाओं को बोलना नहीं पड़ता

विजया ने विधानसभा चुनावों में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा महिलाओं को आगे लाने का काम करती रही है, इसलिए पार्टी में महिलाओं को आरक्षण के लिए लड़ना नहीं पड़ता है। कंगना रानौत उत्पीड़न मामले पर विजया ने कहा की कंगना ने महिला आयोग में शिकायत नहीं की है, जब करेंगी तो इस पर विचार किया जाएगा।

महंगाई और बेरोजगारी पर साधी चुप्पी

मीडिया ने जब विजया से महंगाई, बेरोजगारी, आतंकवाद, डीजल और पेट्रोल पर सवाल किया, तो वह इसका कोई जवाब नहीं दे पाईं। शायद इस बात का उनके पास कोई जवाब नहीं था, इसलिए उन्होंने इसके जवाब में चुप्पी साध ली।

Samachar First

Recent Posts

इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 25 जून: टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा  द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए…

16 hours ago

वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

केलांग 25 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम…

16 hours ago

आपातकाल के 50 वर्ष, विरोध में भाजपा ने शिमला में निकाला मौन जुलूस

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी। यह आपातकाल…

16 hours ago

सीएम सुक्खू के हाथ की कठपुतली बन गए विधानसभा अध्यक्ष: जयराम

शिमला: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

16 hours ago

विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने महाजन, घोटालों की होगी जांच: अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर…

16 hours ago

उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर…

1 day ago