विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर केंद्र के बड़े नेता हिमाचल में दस्तक देने लगे हैं। मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंवित पात्रा पहुंचे शिमला। उनके शिमला पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सुंवित 11:30 बजे मीडिया से रूबरू होंगे।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है, ताकि चुनावों में जीत पक्की हो सके। इसके लिए लगातार बीजेपी की बैठकें और केंद्रीय नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। बीजेपी नेता यहां आकर चुनावों के लिए रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने में लगे हुए हैं।



