Follow Us:

हिमाचल कांग्रेस कमेटी में हुईं नई नियुक्तियां, पढ़ें किसे मिली क्या जिम्मदारी

|

हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों के चलते कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूती का कार्य शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी पर हिमाचल कांग्रेस कमेटी में अतिरिक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति के सदस्य और वरिष्ठ प्रवक्ता और प्रवक्ताओं की नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है और ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

कांग्रेस की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल कांग्रेस नेता ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव और आदर्श सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सोहन लाल, कर्णेश जंग, चिरंजी लाल और महिंद्र चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर, संजय रत्न, अतुल शर्मा, बाबा हरदीप सिंह, भवानी पठानिया, यशपाल तनिक, अमित पाल सिंह, अमित नंदा, अनिता वर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेट्ठी, धर्मपाल सिंह पठानिया को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।

ये भी देखें-