पॉलिटिक्स

‘न्यू पेंशन स्कीम कांग्रेस की देन, झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता ‘

प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ आलोचना के लिए आलोचना करते हैं। ऐसा करना उनकी आदत बन चुकी है, जिसकी भाजपा कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार का अभी एक वर्ष बाकी है और इस वर्ष में भी सरकार जनहित के लिए कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केवल घोषणाएं नहीं करते अपितु धरातल पर काम करते है, वह निरंतर जनहित में जनता की मांगों को पूरा कर रहे हैं। शायद कांग्रेस पार्टी के नेताओ से यह सच्चाई पच नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही जनहित और प्रदेश हित में काम कर रही है और भाजपा सरकार द्वारा किए गए चुनावी वायदों को लगातार पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस बार बार ओल्ड पेंशन की बात कर रही है पर हम उनसे पूछना चाहते हैं की यह ओल्ड पेंशन किसने समाप्त की है और न्यू पेंशन स्कीम को किसे लागू किया, यह केवल कांग्रेस की देन है। कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। हमारी सरकार ने पेंशन स्कीम को लेकर एक समिति का गठन किया है और समिति द्वारा जो सुझाव आएंगे उनपर अमल किया जाएगा।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सामान्य वर्ग आयोग के गठन से सामान्य वर्ग को आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह आयोग अनुसूचित जाति वर्ग आयोग के तर्ज पर गठित किया गया है। इसके गठन से अनुसूचित जाति वर्ग को कोई परेशानी नहीं आएगी। भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा करती आई है और करेगी, भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग उनके उत्थान के लिए निरंतर काम करेगी। पूर्व में भी केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने लगातार अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के लिए काम किया है।
उन्होंने कहा की पुलिसकर्मियों के पे बैंड को लेकर वर्तमान सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है और पुलिसकर्मी सरकार में विश्वास रखें ।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी ने नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। भाजपा सरकार ने लगातार प्रदेश हित व जनहित के काम किए है, जो की एक वर्ष और जारी रहेंगे जिसके आधार पर निश्चित है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में दोबारा भाजपा की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago