Follow Us:

जल्द ही नियुक्त होंगी महिला प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष, दिल्ली में हुए इंटरव्यू

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लगातार संगटनात्मक बदलाव हो रहे हैं और इसी कड़ी में अब महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की बारी है। मौजूदा समय में सुशीला नेगी जो किन्नौर से हैं प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं लेकिन अधिक सक्रिय नहीं है। जिसके चलते उनको बदलने का निर्णय कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ले लिया है।

हिमाचल प्रदेश से 7 महिलाएं आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुलाई गई थी जिसको लेकर फैसला जल्दी ही आने वाला है।

शिमला से अनीता वर्मा, मंडी से अलखनंदा हांडा, बल्ह से सुमन चौधरी, अर्की से जैनब चंदेल, रामपुर से चंद्रप्रभा नेगी ठियोग से आशा कंवर और कुल्लू से विद्या नेगी साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाई गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशमिता देव ने ये साक्षात्कार लिए हैं और जल्दी ही अगला फैसला आ जाएगा। वहीं, दावेदारों में आशा और अनीता में टक्कर मानी जा रही है। मतलब नया अध्यक्ष या तो शिमला से होगा या ठिओग से होगा। सूत्रों की माने तो ये बदलाव मौजूदा अध्यक्ष सुशीला नेगी की निष्क्रियता के बाद कांग्रेस प्रदेश महिला अध्यक्ष को बदलने का फैसला लिया गया है।