पॉलिटिक्स

कांग्रेस पार्टी में नहीं कोई गुटबाजी, 90 फीसदी कांग्रेस एकजुट: सुक्खू

हमीरपुर: सुजानपुर में अनुसूचित जाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस मौके पर सुक्खू ने कहा कि हमें जो चुनौती भाजपा डबल इंजन की सरकार से मिलेगी उसे अवसर में बदलने का दायित्व पूरी कांग्रेस टीम मिलकर निभाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई विचारधारा या व्यक्ति हाथ के निशान से बड़ा नहीं है। सिर्फ पार्टी बड़ी है और उसकी विचारधार बड़ी है। चालीस साल बाद कांग्रेस में नई लीडरशिप के साथ व्यवस्था आ रही है इससे पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा। सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आ रहे बल्कि व्यवस्था परिवर्त के लिए आ रहे हैं। सुक्खू ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप हमें एक मौका दें हम सभी का सम्मान करेंगे।

सुक्खू ने कहा कि शिमला के चौड़ा मैदान में पांच मई को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें कांग्रेस एकजुटता का परिचय देगी। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस टीम को एकजुट करने के लिए काम किया जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं रही है। प्रदेश में 90 फीसदी कांग्रेस एकजुट है बाकी बचे हुए लोगों को भी एक छत के नीचे लाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

42 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

53 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago