पॉलिटिक्स

‘कितनी भी कोशिश कर लें जयराम, वीरभद्र सिंह से बड़ा नहीं होगा उनका कद’

प्रदेश में होने जा रहे उपचुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में प्रेस वार्ता कर सीएम जयराम ठाकुर पर जोरदार हमला बोला। अग्निहोत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन उनका कद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बड़ा नहीं हो सकता। शांता कुमार को पानी वाले मुख्यमंत्री, धूमल को सडक़ों और वीरभद्र गरीबों के हितैषी के रूप में याद किया जाता है। लेकिन जयराम ठाकुर को हवा में उड़ने वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर अगर सडक़ों पर चले होते तो आज उनके गृह जिला मंडी की सडक़ों की हालत इतनी खराब नहीं होती, यहां तक कि जिला मुख्यालय मंडी शहर की सडक़ों की हालत में भी सुधार हो जाता। लेकिन यहां तो आलम यह है कि मुख्यमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र में एक पंचायत से दूसरी पंचायत को हवाई जहाज से ही आते जाते हैं।

अग्निहोत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री बताएं कि हिमाचल में भूमि अधिग्रहण में फैक्टर -2 लागू क्यों नहीं हुआ ? सीएम जनता के सामने बताए कि मंडी संसदीय क्षेत्र में तीन सालों में कितनी जमीन अधिग्रहण की गई ? जब हम सवाल पूछते हैं तो मुख्यमंत्री को अखरने लगते हैं और भाषा का सवाल उठाते हैं। हम पूछ रहे हैं कि मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत कैसे हुई ? सीबाआई की जांच की मंजूरी क्यों नहीं दी जा रही है ? मंडी संसदीय क्षेत्र में ऐसा कौन सा प्रोजेक्ट है जो जयराम ने शुरू किया हो और उसका उदघाटन भी वे ही करेंगे ?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बीजेपी की सरकार की चार साल के बाद भी कोई उपलब्धि नहीं गिना सके। केवल मात्र क्षेत्रवाद फैला रहे हैं। उनके भाषणों में यह झलक रहा है। इतने दिनों से चुनाव प्रचार चल रहा है, मगर जयराम अपनी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं गिना सके। उन्होंने कहा कि आईआईटी मंडी और नेरचौक मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन है।

‘प्रदेश का विकास वीरभद्र सिंह की देन’

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने आप के एक संस्थान थे, जिनकी पाठशाला में वह पढ़कर इस राजनैतिक क्षेत्र में पंहुचे हैं। प्रदेश का सम्पूर्ण विकास वीरभद्र सिंह की ही देन है। उन्होंने कहा कि मंडी में हवाई अड्डा महज एक छलावा है। कोई भी काम सरकार ने नहीं किया। सबसे अधिक कर्जा लेने का रिकॉर्ड जयराम के नाम होगा। जयराम ठाकुर अपने द्वारा किए गए विकास की बात करने के बजाय मुददों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री में दम है तो विकास की बात करें।

उन्होंने कहा कि महंगाई को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए संसाधन पैदा करने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया। प्रदेश में माफिया और ठेकेदारों का हड़कंप मचा हुआ है और कुछ लोगों ने संसाधनों की घेराबंदी कर रखी है।

‘देवी-देवता भाजपा को नहीं करेंगे माफ’

उन्होंने कहा कि भाजपा को देवी देवता भी माफ नहीं करेंगे। आपने मंदिरों के कपाट बंद कर दिया, पूजा-हवन बंद कर दिए। दो साल तक आपने मंदिर बंद रखे और नजराने बंद कर दिया। बेरोजगारी दूर करने के लिए आपने कोई कोशिश नहीं की। प्रदेश से बाहर के लोगों को नौकरी दे रहे हैं।

‘टेंडर प्रक्रिया में हो रही धांधली’

नेता विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जयराम सरकार ने बेरोजगारी भत्ते का भट्ठा बैठा दिया। शायराना अंदाज में आप हर बार नई योजना लाते थे। प्रदेश का विकास करवाने में नाकामयाब रहे। आपको मान लेना चाहिए कि आप विकास नहीं करवा पाए। टेंडर प्रक्रिया में धांधली बरती जा रही है। एक टेंडर चार बार संशोधित कर बदले जा रहे हैं। अरबों खरबों के टेंडर अपने चहेतों को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। टेंडर में आपके चहेते नहीं आ रहे हैं तो शर्तें बदली जा रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

6 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

7 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

8 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

10 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

10 hours ago