Follow Us:

हिमाचल के चुनावी रण में कूदेगी NFP, 68 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

पी. चंद |

राष्ट्रीय आज़ाद मंच (राम पार्टी) के बाद अब विवेकानंद फाउंडेशन ने संबंधित नेशनल फ्रीडम पार्टी (NFP) ने भी हिमाचल के चुनावी रण में कूदने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने हिमाचल की सभी 68 सीटों से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। महेंद्र सोफत नेशनल फ्रीडम पार्टी के हिमाचल प्रमुख हो सकते हैं।

बता दें कि महेंद्र सोफत इससे पहले सुखराम की हिमाचल विकास कांग्रेस और पिछले चुनावों में हिलोपा के साथ तीसरा विकल्प खड़ा करने में दोनों का साथ दिया था। विवेकानंद फाउंडेशन 40 साल तक बीजेपी से जुड़ी रही, लेकिन 2014 में साथ छूट गया। अब फाउंडेशन हिमाचल में पार्टी लॉन्च कर चुनाव में उतरने जा रही है। फाउंडेशन के करीब 37 लाख सक्रिय सदस्य हैं।

विवेकानंद फाउंडेशन के संगठन सचिव अमान ने शिमला पत्रकार वार्ता में कहा कि बिहार चुनाव में फाउंडेशन ने बीजेपी का साथ नहीं दिया, इसलिए बीजेपी चुनाव हार गई। फाउंडेशन ने 3 सितंबर 2016 को नेशनल फ्रीडम पार्टी लॉन्च की थी। अब पार्टी हिमाचल से चुनाव लड़ने जा रही है।