Follow Us:

सुरेश चंदेल का विरोध करना पदाधिकारियों को पड़ा महंगा, राठौर ने पद से हटाया

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बीजेपी नेता सुरेश चंदेल को लेकर अपने पार्टी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। सुरेश चंदेल के खिलाफ विरोध करने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने तत्तकाल प्रभाव से हटा दिया है। राठ़ौर का कहना है कि पार्टी में किसे लेना है और किसे नहीं ये अधिकार हाईकमान के पास है और इसका सबको सम्मान करनो होगा।

इन्हें किया गया पद से निलंबित :-

त्रिपता ठाकुर    ( जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर)        
 नैम महोम्मद    ( जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर)                  
 शैलेंद्र भरोल    ( जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर)              
 मधु चंदेल    ( जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर)        
 विकास कश्यप ( जिला कांग्रेस कमेटी उना)     
   
याद रहे कि सुरेश चंदेल के कांग्रेस में आने की सूचना के बीच पिछले दिनों बिलासपुर और ऊना में कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने मीडिया में जाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव के विरूद्ध रोष व्यक्त किया और कुछ ने उनका पुतला भी फूंका । कांग्रेस के इन पदाधिकारियों की अनुशासनहिनता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी विरोध जताया था और और जल्द से जल्द इस मामले की रिपोर्ट पेश करने को कहा था। रिपोर्ट में यह सभी कार्यकर्ता दोषी पाए गए और जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इन पर कार्रवाई करते हुए निलंबित किया है।

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जब अपना कार्यभार संभाला था तब से पार्टी में एक ही नारा दे रहे हैं कि "आओ घर लोट चलें"। इसके तहत कांग्रेस पार्टी के बागी नेताओं की घर वापसी भी हुई और कई और नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।