Follow Us:

CAA पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष: शांता

मनोज धीमान |

CAA के पक्ष में लोगों को जागरूकत करने के लिए संगम पैलेस अरला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता शांता कुमार और मंत्री विपिन परमार मौके पर मौजूद रहे। शांता कुमार ने कहा कि देश कि कुछ पार्टियां द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। देश की पढ़े-लिखे लोगों को बरगला कर देश के युवाओं को आगे किया जा रहा है। देश के कुछ शिक्षण संस्थानों में घट रही घटनायें दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के सर्वोच्च न्यायलय ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में वोट बैंक और सत्ता के लिए देश में आग लगा रहा है। इसके चलते सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती उत्पन्न हो गई है। पार्टी ने देश के प्रत्येक नागरिक को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे जागरूक करने का निर्णय किया है और प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना है। केंद्र सरकार ने मुस्लिम देशों में प्रताड़ित लोगों को नागरिकता प्रदान करने का काम अच्छा कार्य आरंभ किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में 2 करोड़ घुसपैठिए देश में हैं और विपक्ष इन्हें वोट बैंक के लिए संरक्षण देने का काम किया है। पाकिस्तान में 34 प्रतिशत हिंदुओं और सिखों की जनसंख्या थी जो अब केवल 3 प्रतिशत रह गई है। वे प्रदेश के लोगों के धन्यवादी हैं कि उन्हें भी विपक्ष ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता इनके बहकावे में नहीं आयी।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि कुछ लोग एक समुदाय के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इन नेताओं को इस अधिनियम की जरा भी जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार का यह साहासिक कदम है, जिससे देश में किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले लोग बेनकाव हो इसके लिए देश में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।