Follow Us:

मानसून सत्र: बरसात पर हुए नुकसान पर चर्चा शुरू, वॉकआउट के बाद विपक्ष ले रहा भाग

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बरसात पर चर्चा शुरू हो चुकी है। नियम 130 के तहत चर्चा चल रही है। प्रश्नकाल में वॉकआउट के बाद विपक्ष इस चर्चा में हिस्सा ले रहा है।

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से हुए जान-माल के नुकसान पर सदन में चर्चा चल रही है। गौरतलब है कि भारी बरसात से प्रदेश के कई हिस्सों में तबाही का आलाम है। कूल्लू और सोलन समेत कई जिलों में प्राकृतिक आपदा का आलम देखा जा चुका है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की हालत-खस्ताहाल है।

गुरुवार रात को भी कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। बारिश से जिले के अधिकांश इलाकों में भारी क्षति पहुंची है। सबसे ज्यादा बारिश धर्मशाला में दर्ज की गई। धर्मशाला में बारिश 200 मिलीमीटर के आंकड़े को पार कर गया।