Follow Us:

हमीरपुर: पाटिल के आदेशों की बाद भी शक्ति प्रदर्शन से नहीं चूक रहे कांग्रेसी

नवनीत बत्ता |

कांग्रेस को गियरअप करने के लिए अपने तीन दिवसीय दौरे पर हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटील हिमाचल‌ पहुंच गई हैं। पिछले कल वीरवार को कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने चंबा मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरा और केंद्र सरकार पर खूब हल्ला बोला। वहीं हमीरपुर में आज शुक्रवार रजनी पाटिल के दौरे से ठीक पहले ही हमीरपुर लोकसभा के टिकट चाहनें वालों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया जिसे देख पार्टी में फिर से गुटबाजी को हवा मिल सकती है।

हमीरपुर में रजनी पाटील के दौरे से ठीक पहले कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील शर्मा ने  हमीरपुर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें 'हमारा नेता कैसा हो' और 'हमारा सांसद कैसा हो सुनील भाई जैसा हो' जैसे नारों का प्रयोग किया गया।

हालांकि रजनी पाटील ने पहले भी इस तरह की नारेबाजी और गुटबाजी  जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई की बात कहीं थी। आपको बता दें कि सुनील शर्मा रजनी पाटिल की पिछले दौरों में मंच संचालन भी कर चुके हैं, और  सुखविंदर सिंह सुखू के खासमखास माने जाते हैं।