Follow Us:

मोदी ने झूठ के दम पर बनाई सरकार: सुक्खू

पी. चंद |

राहुल के विकास रैली से कांग्रेस के प्रदेश अध्य़क्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथो लिया। सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया और केवल झूठ के दम पर सरकार बना ली। मोदी ने हिमाचल में तीन बार दौरा किया, लेकिन यहां के लोगों के गुमराह करने के बजाय कुछ नहीं दिया।

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस एक देश भक्तों की पार्टी है जहां एक ही परिवार के मां-बेटे ने देश के लिए जान तक दे दी है। हिमाचल में इन्ही के दम पर इतिहास दोहराया जाएगा और कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आकर बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देगी।