कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की अध्यक्षता में हो रही PCC की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में शिंदे ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच जो कुछ भी हुआ है उसे सब भूल जाएं और एकजुट होकर काम करें। चुनावों के दौर है और खींचतान भुलाकर सभी पार्टी के लिए काम करें और मिशीन रिपीट को अंजाम दें।
बैठक के बाद सभी नेता राजीव भवन से बाहर आ गए जबकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शिंदे काफी देर एक बंद कमरे में चले गए जहां दोनों में मंत्रणा हुई। हालांकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शिंदे में क्या बातचीत हुई यह पता लगाना मुश्किल है लेकिन शिंदे के एकजुटता के पाठ के बाद अकेले में मुख्यमंत्री से मंत्रणा कई सवाल खड़े करता है…
गौरतलब है कि गुरुवार करीब साढ़े 12 बजे पीसीसी के यह बैठक शुरू हुई थी जबकि साढ़े चार बजे के करीब बैठक खत्म हुई है। इस बीच चार घंटे तक चलने वाली इस बैठक में क्या बात हुई यह अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन, विधायक दल की बैठक के बाद शिंदे मीडिया से रूबरू होंगे।



