नारेबाजी कांड: जिंटा का विकेट गिरने के बाद सुक्खू शांत

<p>कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो चुकी है। प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी है और चुनावी समर में आपसी मनमुटाव को दरकिनार रखने के लिए आगाह किया है। बैठक के बाद पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पार्टी आपसी कलह भूलकर एक साथ चुनाव लड़ेगी।&nbsp;</p>

<p>मीडिया से बातचीत के दौरान सुक्खू ने लगे हाथ सीएम समर्थकों पर तंज भी कस दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नारेबाजी करने से कोई बड़ा नेता नहीं बन जाता। सुक्खू ने बताया की नारेबाजी में एक कार्यकर्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई। पार्टी में अनुशासन सबसे ऊपर है। अब वक्त एकजुट होकर काम करने का वक्त है।&nbsp;</p>

<p>जब सुक्खू से पूछा गया कि नारेबाजी के मामले में क्या और भी लोगों पर कार्रवाई होगी? इस सवाल के जवाब में उनके तेवर थोड़े नरम दिखाई दिए। सुक्खू ने कहा कि जोश-जोश में कई बार इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। गौरतलब है कि युवा कांग्रेस सचिव विनोद जिंटा को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद भी सुक्खू नारेबाजी में शामिल बाकी लोगों पर भी कार्रवाई के लिए अड़े थे। लेकिन, माना जा रहा है कि मामले में शिंदे के दखल के बाद उन्होंने भी कुछ हद तक सीज़फायर किए जाने के संकेत दे रहे हैं। वैसे गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी समझौते और मनमुटाव खतम करने के दावे होते रहे हैं।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

6 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

6 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

6 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

6 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

6 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

6 hours ago