PM मोदी ने हिमाचल से अब तक किए खोखले वादे, अब करें बढ़े आर्थिक पैकेज की घोषणा: कांग्रेस

<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन करने एक दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रहे हैं। उनके हिमाचल दौरे को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल के साथ खोखले वायदे किये हैं। कांग्रेस ने हिमाचल के लिए बढ़े आर्थिक पैकेज की मांग की है।</p>

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल आ रहे हैं उनका स्वागत है। कांग्रेस के प्रधानमंत्री से कुछ प्रश्न है कि विधानसभा चुनाव के समय जो वायदे किये उनका क्या हुआ? प्रधानमंत्री ने कहा था कि हवाई चप्पल वाले भी हवाई जहाज में सफर करेंगे। हवाई चप्पल तो दूर हवाई जहाज ही बंद हो गए। प्रधनमंत्री ने बागबानों से कई वायदे किये थे कि बाहर से सेब के आयात शुल्क को बढ़ाने की बात कही थी लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। उन्होंने जनता को झूठ बोलकर भर्मित किया। औद्योगिक पैकेज ओर राष्ट्रीय राजमार्ग देने के सभी वायदे खोखले साबित हुये है।&nbsp;</p>

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तब हिमाचल की हर मदद दी गई। एनडीए की सरकार में हिमाचल की अनदेखी हो रही है। प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ की आर्थिक पैकेज की घोषणा की इसमे आर्थिक पेकेज में हिमाचल की हिस्सेदारी बतायें। &nbsp;कुलदीप राठौर ने कहा कि अटल टनल के निर्माण में बीजेपी की क्या योगदान है बतायें? रोहतांग टनल का सपना इंदिरा गांधी ने देखा था। इसका शिलान्यास सोनिया गांधी ने 2010 में किया। &nbsp;प्रधानमंत्री को अपने संबोधन में कांग्रेस का आभार जताना चाहिए। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के समक्ष पैकेज की मांग करे। &nbsp;&nbsp;</p>

<p>वहीं, हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाथरस में हुई घटना शर्मसार है। युवती के परिवार के लोगों को समशान घाट में नहीं पहुचने दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में तथाकथित धर्म के जो ठेकेदार है उन्हें यह भी मालूम नही था कि हिन्दू धर्म में सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। उन्होने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। जिससे इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। योगी सरकार इनसे निपटने में असफल साबित हो रही है। ऐसे में वहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago