Follow Us:

रैली में PM ने याद की ‘कांगड़ी धाम’, बातों में लिया मदरा और चने की दाल का स्वाद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जन आभार रैली धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांगड़ी धाम को याद किया। मंच से मोदी ने कहा कि 'हम कांगड़ी धाम को हमेशा याद रखेंगे। कौन इस धाम का मज़ा नहीं लेता। चने की दाल, माह की दाल, जिमिकंद की सब्जी, रंगीन चावल और मदरा यहां परोसा जाता है।' आज हमें इसके बिना ही लौटना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने मंच पर बैठे प्रदेश के नेताओं की ओर भी देखा और बातों ही बातों में कांगड़ी धाम का स्वाद याद दिलाया।

शांति की कोख से पैदा होते हैं वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल वीरों की भूमि है। यहां वीर शांति की कोख़ से पैदा होते हैं और देश की सुरक्षा में अहम योगदान देते हैं। इन वीरों के साथ-साथ उनकी माताओं के हौसले को भी सलाम है। जितना भाईचारा, प्यार और शांति यहां है वे कहीं नहीं हो सकती। देव-देवताओं की विरासत हैं हिमाचल और यहां बहुत कुछ सीखने को मिलता है।