Follow Us:

केंद्र सरकार के 8 साल पूरा होने पर हिमाचल आएंगे PM मोदी: कश्यप

केंद्र सरकार के कार्यकाल के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष पर पीएम मोदी हिमाचल आएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी के हिमाचल आगमन पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

पी.चंद |

केंद्र सरकार के कार्यकाल के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष पर पीएम मोदी हिमाचल आएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी के हिमाचल आगमन पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी हिमाचल के अपना दूसरा घर मानते हैं। उनके हिमाचल दौरे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

सुरेश कश्यप ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले एक महीने से शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा के नगरोटा और मंडी के कुल्लू से होकर चारों संसदीय क्षेत्रों का अपना दौरा पूरा कर लिया है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभी दौरे सफल और शक्तिशाली रहे। उन्होंने कहा कि नड्डा हिमाचल के पुत्र हैं और वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। कश्यप ने कहा कि हमारा कार्यक्रम चलें बूथ की और चलें जीत की और सफल रहा और जल्द ही हिमाचल की चारों संसदों में त्रिदेव सम्मेलन होगा। सम्मेलनों को हमारे राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे। इन सभी गतिविधियों ने हमारे संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार छह महीने में होने वाले चुनावों तक सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में यात्रा करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार पेपर लीक और खालिस्तान झंडे लगाने के मुद्दों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और कांग्रेस उसी पर राजनीति कर रही है। हमने सुरक्षा बलों को बढ़ाकर अपने राज्य की सभी सीमाएं सुरक्षित कर ली हैं और खालिस्तान मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी सरकार हर स्थिति के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सभी एकजुट हैं और हम हिमाचल में मिशन रिपीट के लिए तैयार हैं। कश्यप ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा क्योंकि हम चुनावी मोड में हैं।