PM मोदी तक पहुंचेगी लोगों के ‘मन की बात’, शिमला ग्रामीण में हुई कैंपेन की शुरूआत

लोगों के मन की बात अब सीधे पीएम मोदी तक पहुंचेगी। बीजेपी ने शिमला ग्रामीण से 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' कैंपेन की शुरुआत की। यह कैंपेन शोघी बाजार में किया गया। प्रदेश मीडिया सहप्रभारी रवि मेहता ने बताया कि यह कैंपेन देश भर में चल रहा है जिसका शुभारंभ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में किया था।

इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व भारत की जनता के मन की बात जानना चाहता है। कार्यक्रम में एक सुझाब पेटी हर मंडल में बूथ स्तर पर चलाई जा रही है जिसमे सभी नागरिक अपने अपने सुझाब बढ़-चढ़ कर दे रहे हैं। इन सुझावों के माध्यम से बीजपी आने वाला लोकसभा चुनावों का दृष्टिपत्र जनता के मन को जानने के बाद बनाएगी।

उन्होंने बताया कि यह केंद्र नेतृव की एक विशेष पहल है ऐसा पूर्व में कभी नहीं हुआ कि कोई भी राजनीतिक दल जनता को साथ लेकर चला है। नए भारत के निर्माण में सभी नागरिक अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी सुझाब एकत्र करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 4 मार्च को भेज दिए जाएंगे।

भारत के मन की बात कार्यक्रम कसुम्पटी मंडल और शिमला मंडल में भी आज ही शुरू किया गया। कार्यक्रम में ज़िला महामंत्री विजय परमार, वीना ठाकुर, प्रमोद शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, तृप्ता वर्मा, मंडल महामंत्री छविंद्र पाल, आशा कश्यप, महिंदर रोहल, प्रदीप कश्यप, चंदन, प्रेम शर्मा, हिमांशु जसरोटिया, हरीश राणा और अन्य कार्यक्रता उपस्थित रहे ।

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

15 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago