प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल में आने का कार्यक्रम टल गया है। प्रधानमंत्री का नवंबर मध्य में विधानसभा सचिवालय के पीठासीन अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में आने का कार्यक्रम था। लेकिन अब प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि 16 से 19 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 82वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन रखा गया है। 17 नवंबर को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे। उनके शिमला आने का कार्यक्रम नहीं बन पाया है। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से उन्हें फोन पर यह जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल में मंडी लोकसभा सहित 3 विधानसभा उपचुनावों में मिली हार पर भाजपा कल मंथन करने जा रही। ये मंथन भी वर्चुअल ही होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व के नेता वर्चुअल जुड़ेंगे। मंडी में पहली बार जीत का अंतर सबसे कम रहा है। हार से सबक लेकर सरकार आगे बढ़ेगी और 2022 की तैयारी करेगी।
100 साल पहले 1921 में शिमला में प्रथम अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन हुआ था। उसके बाद अब होने जा रहे इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 36 राज्यों की विधानसभाओं, विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी, उपाध्यक्ष और प्रधान सचिव सम्मेलन में भाग लेंगे। लोकसभा व राज्यसभा सचिवालय के लगभग 70 अधिकारी व कर्मचारी भी शिमला आएंगे। प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…