पॉलिटिक्स

फतेहपुर में सियासी भूचाल, कृपाल परमार समर्थकों ने हाईकमान को भेजा इस्तीफा

फतेहपुर से भाजपा के खिलाफ आजाद चुनाव लड़ने वाले बलदेव ठाकुर को भाजपा हाईकमान ने प्रत्याशी बनाया है। बलदेव ठाकुर का नाम फाइनल होते ही फतेहपुर में सियायी भूचाल आ गया है। यहां बलदेव ठाकुर के विरोध और कृपाल परमार के समर्थन में भाजपा मंडल फतेहपुर, बीडीसी चेयरमैन, महिला मोर्चा सहित 40 प्रधानों ने सामूहिक तौर पर अपना इस्तीफा हाईकमान के पास भेज दिया है।

भाजपा मंडल फतेहपुर के अध्यक्ष करतार पठानिया, बीडीसी चेयरमैन निशा शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शुन्ना, महिला मोर्चा फतेहपुर अध्यक्ष सुमन बाला आदि ने कहा कि हमने पार्टी में रहकर पार्टी की सेवा की है। हम हाईकमान से जानना चाहते हैं कि आखिरकार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार को टिकट क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जिसने वर्ष 2017 में भाजपा के खिलाफ आजाद चुनाव लड़ा था।

उन्होंने कहा कि हम कृपाल परमार के साथ हैं और अगर पार्टी हाईकमान ने अपना निर्णय नहीं बदला तो भाजपा के खिलाफ कार्य करेंगे। समस्त कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने के बाद ‘कृपाल जी तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे ज़ोरों शोरों से लगाए। हालांकि अभी तक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन सामूहिक इस्तीफों से राजनीति गरमा गई है।

 

Samachar First

Recent Posts

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

2 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

3 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

4 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

5 hours ago

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, ऊखीमठ में विराजेंगे भगवान

Kedarnath Temple Winter Closure:  श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…

5 hours ago