Follow Us:

सिरमौरः पांवटा साहिब में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव हुआ पारित

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज एवीएन रिजार्ट में भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में शुरू हुई। अपने अध्यक्षीय भाषण में राजीव बिन्दल ने कहा कि 27 साल बाद पांवटा की पावन धरती पर भाजपा कार्यसमिति की बैठक हो रही है। जिस परिसर पर बैठक है उसका नाम भी गुरू गोविन्द सिंह के नाम पर रखा गया है।हिमाचल प्रदेश के पिछले दो लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 68 सीटों पर बढ़त हासिल कर नया इतिहास रचा।

उन्होंने कहा कि 1990 से यह प्रथा चली आ रही है कि प्रदेश में एक भाजपा तो एक बार कांग्रेस की सरकार बनती रही है। लेकिन इस बार यह मिथक टूटेगा और एक बार दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। आज भाजपा की नई टीम का गठन हुआ है और उसके लिए उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती एवं प्रदेश के संगठन मंत्री पवन राणा को शुभकामनाएं दी जिस प्रकार से पूर्व के संगठन ने बूस्टर का कार्य खड़ा किया है वह प्रशंसनीय है। 2022 में होने वाले चुनावों में हमें मिशन रिपीट को सफल बनाना है और हिमाचल में एक बार फिर भाजपा की सरकार बने इसके लिए हमें अभी से प्रयास करने होंगे।

बिंदल ने कहा कि पूर्व में संगठन ने चारों संसदीय क्षेत्रों के पन्ना प्रमुख के सम्मेलन किए उसे पूर्ण रूप से दिखता है कि संगठन का काम धरातल तक खड़ा हुआ है। इस कार्यसमिति की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हुआ है जिसका विश्लेषण हम साथ भेज रहे हैं। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय ने जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक को लेकर की गई तैयारियों की प्रशंसा की और बैठक के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की यह पहली प्रदेश कार्यसमिति है और नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश कार्यसमिति के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी  और कहा कि यह हिमाचलवासियों के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार के बीच समन्वय से कार्य हो और सरकार की योजनाएं जन-जन तक धरातल पर किस प्रकार पहुंचे इस बारे में संगठन और सरकार कार्य कर रही। यह समन्वय प्रदेश स्तर से जिला मंडल और बूथ स्तर तक बनाया जाएगा। एक बार भारतीय जनता पार्टी और एक बारी कांग्रेस चुनाव जीतकर सरकार बनाती है यह प्रथा हिमाचल प्रदेश में समाप्त कर 2022 में भाजपा की सरकार प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी। इस प्रकार का संकल्प भाजपा के कार्यकर्ता लेते हैं। इस कार्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा और मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी का कार्य प्रदेश में उठेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से अच्छे समन्वय हेतु सुझाव भी एकत्रित किए।