दिग्गजों की कोशिश, उनकी अगली पीढ़ी को मिले टिकट

<p>हिमाचल की चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़े नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। खासकर उन नेताओं ने जिन्हें अपने आने वाली पीढ़ी को अपनी राजनीतिक विरासत सौंपनी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्र सुखराम अपने बेटे और पौते को लेकर चिंतित हैं।अपनी राजनीति की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए और मौजूदा चुनाव में टिकट दिलवाने के लिए दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। &nbsp;</p>

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी अपनी विरासत को लेकर चिंतित हैं। हालांकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हैं लेकिन बेटे विक्रमादित्य के भविष्य को लेकर कुछ ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे को शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ाने का ऐलान तो कर दिया, लेकिन हाईकमान ने इस पर अपनी आखिरी मुहर नहीं लगाई है।</p>

<p>राजनीति में अपने बच्चों के भविष्य के लिए वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी चिंतित हैं। बेटे अमित भरमौरी को टिकट दिलवाने के लिए ठाकुर साहब भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी तरह और भी कई नेता है जो अपनी राजनीति की विरासत इन विधानसभा चुनाव में अपने बच्चों को सौंपना चाहते हैं लेकिन इन सब का भविष्य कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। अब इंतजार उस फाइनल लिस्ट का है जिससे ये साफ होगा कि कौन पुत्र अपने पिता की विरासत संभालने जा रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

21 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

42 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago