स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के ‘क्षेत्र’ में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता में रोष है। पूरे जिले में वर्तमान में करीब 50 स्वास्थ्य संस्थान है जिनमें डॉक्टरों के 108 पद स्वीकृत हैं जबकि इस समय 49 पद रिक्त चल रहे हैं। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था 59 डॉक्टरों के भरोसे है। करीब 15  छोटे और बड़े स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं जिनमें एक भी डॉक्टर नहीं है। जिले के मुख्य क्षेत्रीय चिकित्सालय बिलासपुर में भी डॉक्टरों के 25 पद स्वीकृत हैं लेकिन वहां पर भी 8 पद खाली चल रहे हैं।

चिकित्सकों की कमी के चलते जिला बिलासपुर की चार लाख की आबादी अपनी छोटे-छोटे इलाज के लिए भी पंजाब और हरियाणा का रुख कर रही है। प्रदेश में पिछले कई महीनों से चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी की बात करें तो ये अति संवेदनशील क्षेत्र है। लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के 6 पद स्वीकृत है। कई महीनों से सभी 6 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा झंडूता में डॉक्टर के पांच पद स्वीकृत है और पांचों पद रिक्त चल रहे हैं।

हालांकि पिछली कांग्रेस सरकार ने कई चिकित्सा संस्थान और भी खोलें जिनमें ना तो डॉक्टर है और ना ही नर्सिंग स्टाफ। स्वारघाट का ट्रामा सेंटर इसका एक उदाहरण है। जिस पर उद्घाटन के बाद आज भी ताला लटका है। अब जिला की जनता को राज्य में बनी बीजेपी सरकार से उम्मीद जगी है कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

1 min ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

11 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

39 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

52 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago