पॉलिटिक्स

गुड़िया मामले में प्रतिभा सिंह का बयान शर्मनाक, महिला विरोधी बयान के लिए मांगें माफी: नीलम सरेक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के गुड़िया रेप और मर्डर मामले को लेकर दिए बयान पर सियासत गरमा गई है। प्रतिभा सिंह का इस मामले को छोटी घटना बताने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और प्रतिभा सिंह को प्रदेश की जनता के साथ गुड़िया के माता पिता से माफ़ी मांगने को कहा है।

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य नीलम सरेक ने कहा कि इतने बड़े जघन्य अपराध को कांग्रेस की अध्यक्ष छोटी सी वारदात बता रही हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है जो उनके विचारों को दर्शाता है जो कि महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि गुड़िया का मामला कोई छोटा मामला नहीं है, यह हिमाचल के इतिहास में दर्ज ऐतिहासिक आपराधिक मामलों में से एक है।

उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद है कि प्रतिभा सिंह ने हमारे समाज की महिलाओं का जिस तरह अपमान किया है उनका बयान हिमाचल के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि 2017 में गुड़िया कांड कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था और यह कांग्रेस के नेताओं ने मामले में बाधा डाली, जिससे जांच सही नहीं हुई। प्रतिभा सिंह को उनके इस तरह के बयान के लिए आम जनता और गुड़िया के परिवार से माफी मांगनी चाहिए। उनकी टिप्पणी उनके राजशाही व्यवहार को दर्शाती है। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष और संसद सदस्य के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

12वी पास कंगना के पास 91.50 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति

देश की सबसे हॉट सीट बनी हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट पर कंगना रनौत ने…

1 hour ago

“मैच फिक्सिंग करवाने वाले ब्रोकर की भूमिका में हर्ष महाजन, प्रदेश की राजनीति के खलनायक”

मैच फिक्सिंग करवाने वाले ब्रोकर की भूमिका में हर्ष महाजन, प्रदेश की राजनिति के खलनायक:…

2 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा नाम

धर्मशाला, 14 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के…

20 hours ago

आंनद शर्मा एक दमदार नेता: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के दाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद…

20 hours ago

वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री

बड़सर (हमीरपुर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं वीरभूमि हमीरपुर से हूं,…

20 hours ago

मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे

धर्मशाला, 14 मई: लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते…

21 hours ago