Follow Us:

सीएम जयराम ने दी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उनके 73वें जन्मदिन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने ट्विट किया है, '' राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप हमेशा खुश एवं तंदुरस्त रहे। महोदय आपके मार्गदर्शन से गरीबों का कल्याण, सामाजिक समरसता एवं विकास की राह पर देश अग्रसर है। भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहे तथा आपका मार्गदर्शन देश को हमेशा मिलता रहे ।''

रामनाथ कोविंद को हिमाचल के मुख्यमंत्री समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधायई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष तौर पर कोविंद के संघर्षों को याद किया और उनके दिर्घायु की कामना की।

1 अक्टबूर 1954 को जन्में राष्ट्रपति कोविंद का जीवन संघर्ष से भरा रहा। संघ की पृष्ठिभूमि से आने वाले वह पहले राष्ट्रपति हैं। इन्होंने एक समाज सेवी, एक वकील और एक राज्यसभा सांसद के तौर पर काम किया।