Follow Us:

हिमाचल में आज इतना बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कीमत देख उड़ जाएंगे होश

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में इजाफे के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। हिमाचल प्रदेश में लगातार एक हफ्ते से कीमतों में भयंकर उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी का तेल निकाल कर रही दम लेंगी।

हिमाचल प्रदेश में रविवार को पेट्रोल की कीमतें 72.25 रुपये और डीजल की कीमतें 62.50 रुपये हो गई हैं। वहीं, इससे पहले बीते दिनों दिनों में इनकी कीमतों में काफी कमी थी। नीचे दिए गए टेबल से आप आराम से समझ सकते हैं कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का ट्रेंड क्या है। बीते 19 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक के इस चार्ट में आप कीमतों में बढ़ोतरी का अंदाजा लगा सकेत हैं।

नए साल में देखा जाए तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हिमाचल के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम 79.95 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया। इसी तरह राजधानी दिल्ली में भाव 72.08 रुपए हो गया है जो अगस्त 2014 के बाद सबसे ज्यादा भाव है। आज कोलकाता में पेट्रोल का भाव 74.79 रुपए और चेन्नई में 74.75 रुपए प्रति लीटर है।

इसी के साथ डीजल के दामों में भी इजाफा देखने को मिली है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल का दाम 66.91 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया। इसी तरह राजधानी दिल्ली में भाव 62.83 रुपए हो गया है। कोलकाता में डीजल का भाव 65.49 रुपए और चेन्नई में 66.25 रुपए प्रति लीटर है।