Follow Us:

शिमला: होली पर अपने घर छराबड़ा पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा होली पर अपने आशियाना छराबड़ा में पहुंची हैं। थोड़ी देर पहले ही प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से शिमला पहुंची हैं। होली के शुभ मौके पर प्रियंका का शिमला में ही रहने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी हिन्दू पर्वों पर शिमला अपने आशियाने में आती रही हैं। दीपावली से लेकर नवरात्र पर्व पर प्रियंका गांधी अक्षर शिमला आती हैं। इस बार होली पर्व पर दिल्ली की भीड़भाड़ से दूर प्रियंका गांधी शिमला पहुंची है।