यूपी के अभियान पर प्रियंका गांधी, लखनऊ में रोड शो से होगी शुरुआत

<p>कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार यूपी पहुंच रही हैं। अपने दौरे की शुरुआत प्रियंका गांधी एक मेगा रोड शो के साथ करेंगी। सोमवार को प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दोपहर करीब 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयर पोर्ट पहुंचेंगे। वहां स्वागत के बाद उनको जुलूस की शक्ल में कांग्रेस मुख्यालय तक लाया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;शहीद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लाल बाग तिराहा, हजरत गंज चौराहा से राज भवन होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। 15 किमी लंबा यह रोड शो 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा। इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।</p>

<p>बता दें कांग्रेस पार्टी ने पिछले महीने ही प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी भी बनाया गया था। प्रियंका अगले 4 दिनों उत्तर प्रदेश में रहेंगी। जहां वह न सिर्फ चुनावी अभियान करेंगी बल्कि बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं का मिजाज भी समझेंगी। प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचने से पहले उनका ऑडियो मैसेज जनता तक पहुंच गया है। जहां वह लोगों से नई राजनीति की बात करती नजर आ रही हैं। प्रियंका के दौरे से पहले कांग्रेस का राज्य मुख्यालय भी सजाया संवारा गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका-राहुल के स्वागत की जोरदारी तैयारी की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

8 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

9 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

9 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

9 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

9 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

9 hours ago