कांग्रेस की रैली में फिर वरिष्ठ नेता का अपमान, पंडित सुखराम को NO ENTRY

मंडी में कांग्रेस की रैली और उसी जगह से संबंध रखने वाले पार्टी के दिग्गज नेता पंडित सुखराम ना पहुंचे तो कयास लगने लाजमी है। जी हां, मंडी में राहुल गांधी की रैली से वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम को दूर रखा गया। समाचार फर्स्ट को मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ नेता को रैली के लिए निमंत्रण ही नहीं भेजा गया। पंडित सुखराम का नाम मंच पर विराजमान होने वाले लोगों में जान-बूझकर शामिल नहीं किया गया। जबकि, सुखराम स्पेशली रैली में शिरकत करने के लिए दिल्ली से मंडी पहुंच चुके थे।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के ही दूसरे वरिष्ठ नेता ने पार्टी के हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे को दो टुक कह दिया था कि अगर पंडित सुखराम को रैली में बुलाया जाएगा तो वे रैली का बायकॉट कर देंगे।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी सीनियर नेता की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की रैली में 'नो एंट्री' लगी हो। इससे पहले धर्मशाला में भी हिमाचल कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली के साथ ऐसा हो चुका है। उस दौरान भी जीएस बाली का ऐन वक़्त पर मंच पर आसीन होने वाले नेताओं की लिस्ट से नाम काट दिया गया था। उसके बाद की घटनाओं पर सभी को ध्यान भी होगा कि कैसे काला-कौआ और काली भेड़ें न्यूज़-पेपर की हेडलाइंस बनने लगी थीं। रैली स्थल से नाम काटे जाने का ही नतीजा था कि जीएस बाली ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अलग से रैली का आयोजन करा दिया था।

एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम को रैली में नहीं आने देना यह पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है। क्योंकि, कांगड़ा के बाद मंडी सबसे बड़ा जिला है और दोनों ही जिलों के दिग्गज नेताओं को पार्टी की तरफ से निराशा ही हाथ लगी है।

हालांकि, अब जब खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएम वीरभद्र सिंह को सातवीं बार प्रदेश की कमान सौंपने की घोषणा कर दी है, ऐसे में आगामी राजनीति के और भी दिलचस्प पहलू सामने आ सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

17 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

17 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

17 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago