पॉलिटिक्स

पंजाब कांग्रेस में फिर खींचतान! अब चन्नी देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा?

पंजाब कांग्रेस में सियासी उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी नवजोत सिद्धू के बार बार हस्तक्षेप से परेशान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के बीच बहस हुई। जिसके बाद चन्नी ने सीएम पद छोड़ने की धमकी तक दे डाली।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख चन्नी के चयन पर अंगुली उठाते हुए सिद्धू 13 सूत्रीय मांगों पर अमल की बात भी कह चुके हैं। ऐसे में इसी मसले पर जब सीएम चन्नी ने सिद्धू से सलाह-मशविरा करना चाहा तो बैठक में ही दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। सिद्धू की बातों से आहत चन्नी ने सीएम पद छोड़ने तक की बात कह डाली। साथ ही सिद्धू को चुनौती भी दी कि दो महीने में वह जितना चाहे उतना काम कर सकते हैं।

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार चन्नी और सिद्धू की बैठक में काफी गर्मा-गर्मी रही। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू ने दोनों ही बैठकों में अपना 13 सूत्री एजेंडा उठाया। रविवार रात हुई मुलाकात में चन्नी और सिद्धू के बीच तो अच्छी-खासी बहस हो गई। सिद्धू ने चन्नी से उन वादों को पूरा करने के बारे में पूछा। जिसके लिए कांग्रेस ने अपना सीएम बदल दिया था।

इस पर चन्नी ने सिद्धू से कहा कि उनके पास केवल 60 दिन बचे हैं और वह सभी वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद सिद्धू ने उनसे युवाओं को सरकारी नौकरी देने के वादे को पूरा करने के बारे में बात की। इस पर चन्नी ने सिद्धू से यह भी कहा कि ‘वह अपना मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हैं और सिद्धू खुद मुख्यमंत्री बने और दो महीने के समय में अपना प्रदर्शन दिखा सकते हैं।’

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago