पॉलिटिक्स

वोटिंग से पहले बुरे फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, डीएसपी ने किया मानहानि का केस

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए कल वोट डाले जाएंगे। इससे एक दिन पहले पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ क्रिमिनल मानहानि केस दायर किया गया है। इससे सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आपराधिक मानहानि याचिका दायर किया है। उन्होंने कहा, ”सिद्धू 2021 में एक रैली के दौरान पुलिस के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगने में विफल रहे हैं।”

दिसंबर, 2021 में पंजाब के पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी की रैली में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब पुलिस का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि अश्विनी सेखड़ी अगर एक धक्का मार दें तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है। हालांकि बाद में सिद्धू ने कहा कि ये बात मजाक में कही गई थी। इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इससे पहले भी सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी में नवतेज सीमा की रैली में इसी तरह का आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसका चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने विरोध किया था।

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब पुलिस के खिलाफ अपने बयान पर माफी की मांग की थी। पुलिस को लेकर दिए गए इस आपत्तिजनक बयान पर चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी ने नवजोत सिंह सिद्धू को मानहानि का नोटिस भी भेजा था। चंडीगढ़ पुलिस के DSP दिलशेर सिंह चंदेल द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू के ख़िलाफ़ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago