<p>पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश से प्रदेश की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। हमीरपुर जिला में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त करने में जुटा है।</p>
<p>कई जगहों पर जहां सड़कें बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं अधिकांश जगहों पर मार्ग लैंड-स्लाइडिंग की वजह से बंद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और अधिकारी लगातार मार्गों को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।</p>
<p>हमीरपुर जिला में बारिश से अब तक की बड़ी क्षति बतायी जा रही है। बड़सर, भोरंज,नादौन,हमीरपुर और सुजानपुर को आपस में जोड़ने वाले तमाम लिंक रोड ध्वस्त हैं। यात्री जिस जगह पर हैं वहीं पर रुके हुए हैं। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।</p>
<div>सुपरिडेंट इंजनियर एन पी सिंह ने बताया कि बरसात में हमीरपुर जिला में सड़कों को 4 करोड़ का नुकसान हुआ है। विभाग मुस्तैदी से मार्गों को बहाल करने में जुटा है। अधिकांश मार्गों को खोल दिया गया है। बाकी, मार्कों को भी जल्द से जल्द ठीक कर दिया जाएगा।</div>
Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्न kangra:…
द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…
समाचार फर्स्ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…
समाचार फर्स्ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…
Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती जल्द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…