Follow Us:

पंचकूला हिंसा: BJP को घेरने की बजाय फिर गायब हुए राहुल गांधी

समाचार फर्स्ट |

हरियाणा में राम रहीम के फैसले के बाद फैली हिंसा के बीच जहां भाजपा सरकार विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सरकार को घेरने के बजाए नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वह राजनीतिक और कारोबारी नेताओं से मिलेंगे।

 राहुल ने ट्विट पर कहा- नार्वे के विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर कुछ दिन के लिए ओस्लो के दौरे पर जा रहा हूं। उन्होंने लिखा- राजनीतिक व व्यावसायिक नेताओं और अनुसंधान संस्थानों से मिलने व विचार विर्मश के लिए उत्साहित हूं।