फरवरी के अंत तक हिमाचल दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, PCC चीफ ने दिया था न्यौता

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनावों से पहले हिमाचल प्रदेश में 4 रैलियां सभी लोकसभा क्षेत्रों में करने का न्यौता दिया था। जिसे राहुल गांधी ने मंजूर कर लिया गया है और सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी फरवरी महीने के अंत में और मार्च महीने के पहले हफ्ते में हिमाचल के दौरे पर आ सकते हैं। इसके लिए व्यापक कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर बड़ा जोशी प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं में लंबे समय से चल रहा है।</p>

<p>विधानसभा चुनावों के बाद 2 बार कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमों में राहुल गांधी के आने की सूचना जरूर चलती रही लेकिन उन्होंने कभी भी हिमाचल प्रदेश को कार्यक्रम नहीं दिया। लेकिन चुनावी बेला होने के चलते और हिमाचल की सिर्फ 4 ही सीटें लोकसभा की हैं ऐसे में कहीं ना कहीं कांग्रेस हाईकमान भी चाहती है कि हिमाचल का दौरा राहुल गांधी जल्दी से कर लें ताकि बड़े राज्यों की तरफ चुनावों के समय अधिक फोकस किया जा सके। यही कारण है कि राहुल गांधी का दौरा फरवरी अंत या मार्च के पहले हफ्ते में कांग्रेस हाईकमान ने बना दिया है।</p>

<p>वहीं मौसम की मार भी कहीं ना कहीं इस दौरे पर अपना असर छोड़ सकते हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि कांग्रेस हाईकमान इस दौरे को अमलीजामा पहनाती है या नहीं लेकिन फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के दौरे को जल्दी से जल्दी हिमाचल में करवाने का मन बना लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago