Follow Us:

राहुल के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश, अनुराग ने दी बधाई

पी. चंद |

राहुल गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बनने से पूरे कांग्रेस संगठन में जोश का संचार हुआ है। देश और प्रदेश में अधिकांश कार्यकर्ताओं में उनकी ताजपोशी से जोश में है और अधिकांश नेताओं ने उन्हें फेसबुक के जरिये बधाई है।

इसके चलते प्रदेश मुख्य संगठन अनुराग शर्मा ने राहुल गांधी को बधाई दी है। अनुराग ने कहा कि राहुल गांधी की ताजपोशी से कांग्रेस नए सिरे से आगे बढ़ेगी और पार्टी में युवा जोश का संचार होगा। राहुल गांधी बतौर उपाध्यक्ष भी संगठन में बेहतरीन काम कर रहे थे जिनके पास अब पूरे संगठन की कमान है। उनकी नियुक्ति से देश भर में कांग्रेस का नया चेहरा देखने करे मिलेगा और हर कार्यकर्ता को तवज्जो मिलेगी।

शर्मा ने कहा कि सेवादल जैसे प्रमुख संगठन को राहुल की ताजपोशी से और अधिक बल मिलेगा। अनुराग शर्मा ने कहा कि जिस तरह से गुजरात के चुनाव में राहुल गांधी की निखरी हुई छवि सामने आई है, उससे पूरे देश को उनसे उम्मीद है और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे इसका उन्हें यकीन है।