Follow Us:

शिमला पहुंचे राहुल गांधी, चुनावी थकान के बाद बहन के घर पहुंचे

पी. चंद |

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार देर शाम शिमला पहुंचे। यहां वे अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, वे छराबड़ा में प्रियंका गांधी का घर देखने के लिए आए हैं। कहा ये भी जा रहा है कि लगातार चुनावों में व्यस्त रहने के बाद राहुल शिमला की वादियों में कुछ वक़्त ग़ुजारेंगे।

याद रहे कि शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का घर कई बार टूटा और कई बार बना। अब फाइनल ये बनकर तैयार हो चुका है और माना जा रहा है कि राहुल गांधी इसे फाइनल करेंगें।

तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष काफी ख़ुश नज़र आए और इस दौरान यहां मौजूद लोगों से उन्होंने मुलाक़ात की। कुछ स्कूली छात्रों के साथ वक़्त गुज़ारा। उनके साथ प्रियंका गांधी के बच्चे भी थे। यानी के भांजे-भांजी के साथ मामा ने कुछ खूबसूरत पल बटोरे।

इससे पहले वे क़रीब आधा घंटा सोलन में रुके। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचती भी की।