राहुल गांधी आज करेंगे 3 राज्यों के CM का ऐलान

<p>राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद करेंगे। राजस्थान से अशोक गहलोत और सचिन पायलट सुबह ही दिल्ली पहुंच गए। इससे पहले शीर्ष दावेदारों समेत वरिष्ठ नेता देर रात तक माथापच्ची करते रहे। हालांकि मध्य प्रदेश में स्थिति साफ बताई जा रही है। यहां कांग्रेस विधायकों ने कमलनाथ को अपना नेता चुन लिया है, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ बताया जा रहा है। अंतिम फैसला आलाकमान पर छोड़ा गया है इसलिए आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।</p>

<p>दरअसल, राहुल गांधी के सामने मुश्किल यह है कि तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद का कोई एक दावेदार नहीं है। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है।</p>

<p>राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कुर्सी की जंग छिड़ी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि पार्टी सिंधिया को मनाने में कामयाब रही। ऐसे में साफ है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि औपचारिक ऐलान होना बाकी है। कांग्रेस के पास इन दो सूबों के अलावा अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को फाइनल करने की चुनौती है, जहां 4 दावेदार मैदान में हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago