शीतकालीन सत्र: धर्मशाला की ठंड में तपेगा तपोवन या चलेगा सदन!

<p>धर्मशाला में चल रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सबकुछ ठीक रहा तो चौथे दिन कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। प्रश्नकाल में बीजेपी के ज्वालाजी से विधायक रमेश चंद धवाला ने ज्वाला जी और खुंडिया में सड़कों को लेकर सवाल पूछा है। दूसरा सवाल विक्रम सिंह जरियाल ने मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र भटियात के अंतर्गत शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने को लेकर जबाब मांगा है। जबकि बिलासपुर के विधायक सुभाष&nbsp; ठाकुर ने बिरोजा और तारपीन के कारखाने को लेकर सवाल किया है।</p>

<p>इसके अलावा वाटर सप्लाई स्कीम, बीबीएमबी द्वारा भूमि के उपयोग, माइक्रो पावर प्रोजेक्ट, नलकूप, पाठशालाओं की नवीनतम स्थिति और पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन को लेकर सवाल जबाब होंगे।</p>

<p>प्रश्नकाल के बाद सदन समितियों के प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। आज गैर सरकारी सदस्य कार्य रखा गया है। इसलिए कई सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाएंगे। जिनमें राजेन्द्र गर्ग ने नगर परिषदों के साथ लगते गांव को योजना नियमो से बाहर करने, अनिरुद्ध सिंह ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, राकेश सिंघा ने किसानों की फसल के बीमा बारे, सुंदर सिंह ठाकुर ने भांग की खेती और बलबीर वर्मा ने को ऑपरेटिव बैंक और सोसाइटी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर संकल्प होंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago