राफेल डील पर राहुल के दावे को फ्रांस ने झुठलाया, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- बयान पर कायम

<p>लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल के राफेल डील पर दिए बयान को फ्रांस ने झुठला दिया है।फ्रांस की सरकार ने राहुल गांधी के आरोप को खारिज किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत के साथ राफेल डील समेत तमाम रक्षा सौदों को सार्वजनिक नहीं करने की बात कही है। जबकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम है।</p>

<p>राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की थी तो उस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी थे। फ्रांस के राष्ट्रपति ने रक्षा सौदे में गोपनीयता की संधी की बात को खारिज किया था।</p>

<p>गौरतलब है कि सदन में राहुल गांधी ने राफेल डील के संबंध में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले निर्मला सीतारमण ने देश को राफेल डील मामले में विमान की कीमत का खुलासा करने की बात कही थी। लेकिन, गोपनीयता की संधि का हवाला देकर जानकारी देने से इनकार कर दिया। जबकि, फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुझसे किसी भी गोपनीय संधि की बात से इनकार किया था। राहुल ने कहा कि इस संबंध में रक्षा मंत्री ने मोदी के इशारे पर देश से झूठ बोला।&nbsp;</p>

<p>राहुल के इस गंभीर आरोप पर तुरंत ही फ्रांस की तरफ से प्रतिक्रिया आ गई। फ्रांस की सरकार ने कहा कि दोनों देशों के बीच गोपनीय संधि पर 2008 में ही हस्ताक्षर हुए थे। जिनमें रक्षा सौदों की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने की बात थी। इसके बाद 2016 में भी हुए करार में 2008 संधि की शर्तों को शामिल किया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago